भीषण गर्मी के बीच मानसून की नई डेट आई, IMD ने बताया- उत्तराखंड में कब होगी बारिश
देहरादून, जून 19 -- Monsoon Delay in Uttarakhand: देशभर में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। खासकर उत्तर पश्चिमी राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। मानसून में देरी के कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के देर से आने की संभावना है। यह जून के आखिर तक राज्य में पहुंच सकता है। इससे पहले उत्तराखंड में मानसून की डेट 22 से 25 जून के बीच बताई गई थी। मौसम विभाग की ताजा भविष्यावणी से उत्तर भारत में गर्मी और उमस का दौर लंबा खिंच सकता है। साथ ही खेती, पानी की उपलब्धता और समय पर बारिश पर निर्भर बुवाई के शेड्यूल पर असर पड़ सकता है। देहरादून में रीजनल मौसम केंद्र के डायरेक्टर सीएस तोमर ने कहा कि हाल के दिनों में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। यह भी पढ़ें- 39 डिग्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.