औरंगाबाद, अप्रैल 7 -- भीषण गर्मी के बीच तालाब, पोखर आदि के सूखने के बाद पेयजल की समस्या गहराने लगी है। इसका प्रभाव मवेशी पालकों पर भी पड़ा है। मवेशी सहित भेड़ आदि का पालन करने वाले लोग अब पानी की तलाश में इधर से उधर भटकने लगे हैं। तालाब और पोखर पूरी तरह सूख रहे हैं तो दूसरी ओर चापाकल से भी पानी निकलना मुश्किल हो रहा है। सार्वजनिक जगहों पर जहां कहीं चापाकल गड़ा हुआ था, अब उससे पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में पशुपालक अब इधर से उधर भटकने के लिए मजबूर हैं। जहां कहीं पानी मिला तो वहीं पर डेरा डाल रहे हैं। गर्मी से इक्का दुकान मवेशियों की मौत भी हो रही है। मवेशी पालक सरजू यादव, नागवंश प्रसाद, वाल्मीकि प्रसाद आदि ने बताया कि वे लोग गर्मी के दिनों में विभिन्न जगहों से घूमते हुए पानी की तलाश में उचित जगह पर पहुंचते हैं। जो लोग पहाड़ी क्षेत्रों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.