भीषण गर्मी के बीच बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने बताया हीट और बढ़े ब्लड प्रेशर का असर
संभल, मई 23 -- जनपद में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का दावा है कि तेज गर्मी और अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के लिए ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि जिला संयुक्त चिकित्सालय प्रशासन ने ऐसे किसी मरीज के अस्पताल लाए जाने की जानकारी से इनकार किया है। घटना संभल कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी रोड स्थित नूरियों सराय गांव की है। मृतक की पहचान मकसूद अल्वी (76) पुत्र अहमद अल्वी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया। यह भी पढ़ें- 50 वर्षीय दुकानदार की हीट वेव से मौत की आशंका आनन-फानन में उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। परिजनों का कहना है कि अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.