भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट से उपभोक्ता परेशान
पूर्णिया, जून 15 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति में लगातार हो रही अनियमितता से क्षेत्र के उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। गर्मी का प्रकोप इतना अधिक है कि लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं बिजली की आंख-मिचौली ने जनजीवन को और भी मुश्किल बना दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जो सुबह लगभग पांच बजे बहाल होती है। इसके बाद भी दिनभर बिजली अपने मनमुताबिक आती-जाती रहती है। लगातार हो रही कटौती के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है। मोटर और पंप नहीं चलने से कई इलाकों में पानी की किल्लत महसूस की जा रही है। वहीं लघु उद्योगों एवं छोटे व्यवसायों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.