हजारीबाग, अप्रैल 25 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। हजारीबाग में भीषण गर्मी और लू के बीच बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। इस स्थिति को लेकर मनीष जायसवाल ने कड़ा रुख अपनाया। शुक्रवार को परिसदन में आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में डीवीसी, बिजली विभाग और ट्रांसमिशन यूनिट के अधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि जनता की परेशानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीवीसी पर बिजली कटौती और खुले बाजार में बिजली बेचने का आरोप भी लगाया गया। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों के घर की बिजली कटे, तब उन्हें जनता का दर्द समझ आएगा। सांसद ने तुरंत सुधार का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि जनता को बहाने नहीं, नियमित बिजली चाहिए। बैठक में भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि विष्णुगढ़ और बड़कागांव में बन रहे ग्रिड 2-3 म...