लातेहार, जून 2 -- बेतला प्रतिनिधि। जैव विविधता के संरक्षण और वन्यजीवों की मैपिंग सुदृढ़ करने को लेकर पीटीआर में एक दिनी वाटर हॉल गणना 2026 बीते सोमवार को भीषण गर्मी के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 14 घंटे तक चले इस अभ्यास में शामिल वनाधिकारियों, वनकर्मियों,ट्रैकर गार्ड्स,वन श्रमिकों और विभिन्न संस्थानों से आए प्रकृति प्रेमी स्वयंसेवकों ने कोर और बफर क्षेत्र के चिन्हित वाटरहॉल्स के पास वन्यजीवों को बिना कोई विचलित किए मचानों और छलावरण तकनीकों के जरिए उनकी गिनती की तथा डेटा शीट में आंकड़े दर्ज किए। शीट में वाटर हॉल्स की हालिया स्थिति,वहां आने वाले हाथी,तेंदुआ,गौर, भालू,चीतल, सांभर,कोटरा, सियार आदि वन्यजीवों के आगमन का समय,उनकी प्रजाति एवं शावकों की अनुमानित संख्या को पूरी सटीकता से भरा गया। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की टोली ...