भीषण गर्मी के बीच पालिका के वाटर कूलर खराब, लोग परेशान
अमरोहा, अप्रैल 28 -- भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही आम लोगों पर भारी पड़ रही है। सार्वजनिक स्थानों पर राहगीरों और आम लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए वाटर कूलर खराब पड़े हैं। लोगों को भीषण गर्मी में ठंडे पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने और लू के थपेड़ों के बीच पेयजल की समस्या लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। नगर के प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगे कई वाटर कूलर या तो बंद पड़े हैं या उनमें पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। कुछ वाटर कूलरों में तकनीकी खराबी के चलते ठंडा पानी नहीं मिल रहा, जबकि कुछ जगहों पर मशीनें शोपीस बनकर रह गई हैं। यह भी पढ़ें- प्रचण्ड गर्मी में गर्म पानी दें रहे हैं वाटर कूलर ऐसे में राहगीर, मजदूर, ई-रिक्शा चालक, दुकानदार और दूर-दराज से आने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.