कटिहार, अप्रैल 24 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र नल जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। नल जल योजना के तहत वार्ड में पिछले तीन हफ्तों से सप्लाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने नल जल टावर के समीप प्रदर्शन किया तथा प्रशासन से नल जल चालू करने की मांग किया है।मामला डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत सौरिया पंचायत के निमाकोल गांव के वार्ड संख्या 8 की है। पिछले तीन हफ्तों से नल जल की सप्लाई बंद है। वार्ड के लगभग परिवारों के घरों में नल जल योजना के तहत पानी सप्लाई का उपयोग करता है। यह भी पढ़ें- आरी गांव में गहरा रहा पानी का संकट लेकिन इस भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण ग्रामीण काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं।ग्रामीण देवनारायण महतो, बलिराम ठाकुर ,जितें...