भीषण गर्मी के बीच निर्जला एकादशी पर हुआ शरबत वितरण
इटावा औरैया, मई 26 -- इटावा, संवाददाता। 45 डिग्री पार पहुंचे तापमान और भीषण गर्मी के बीच निर्जला एकादशी पर शहर के परिहार डेंटल क्लीनिक पर शीतल जल व शरबत का वितरण किया गया। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के साथ राहगीरों, ऑटो-रिक्शा चालकों और मजदूरों ने भी तपती दोपहर में शरबत पीकर राहत महसूस की। रेलवे स्टेशन के पास समाजसेवियों ने स्टॉल लगाया। श्रद्धालुओं ने कहा कि एकादशी पर जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। भीषण गर्मी में यह सेवा और जरूरी हो जाती है। मौसम विभाग के अनुसार इटावा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में दिनभर चले जल वितरण से हजारों लोगों को राहत मिली। यह भी पढ़ें- सिविल डिफेंस ने लगाया शिविर, राहगीरों को बांटा शरबत इस मौके पर डॉ एस.एस परिहार, राजीव नरुका, विमलेश तिवारी, राजेश दुबे, एड. सतेंद्र चौहान, डॉ विष्णु यादव, मोहित ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.