भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज आंधी-बारिश के आसार, 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को दिनभर झुलसाने वाली गर्मी रही। लोगों को खासतौर पर दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। हालांकि, शाम को करीब 8 बजे के बाद धूलभरी आंधी ने तेज गर्मी से कुछ राहत दी। आज भी आंधी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के साथ ही यूपी के शामली, कांधला, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर सहित कई स्थानों पर और हरियाणा के कैथल, असंध में हल्की वर्षा के साथ हल्की गरज और बिजली (30-40 किमी/घंटा तेज हवाएं) गिरने की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- तपती-चुभती गर्मी से थोड़ी सी राहत, IMD ने बताया कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाजदिल्ली का रिज क्षेत्र दिन के समय सबसे ज्यादा गर्म रहा दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.