औरंगाबाद, जून 10 -- जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के साथ ही पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में पानी के लिए लोग भटक रहे हैं। घरों में की गई बोरिंग के फेल होने के बाद लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।

पेयजल की समस्या औरंगाबाद नगर परिषद क्षेत्र में ही कई मुहल्ले पेयजल की समस्या से बुरी तरह जूझ रहे हैं। नगर परिषद के द्वारा कई मुहल्ले में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। टैंकर की मांग करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसके कारण परेशानी भी हो रही है। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद नगर परिषद क्षेत्र में ही वार्ड 9, वार्ड नंबर-17, 18, 20, 21, 22, 23 और वार्ड नंबर-30 में फिलहाल टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है। प्रमुख मुहल्लों में औरंगाबाद नगर परिषद क्षेत्र के बराटपुर, नावाडीह, धरणीधर रोड, शाहपुर, श्रीकृष्...