कन्नौज, मार्च 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही पूरा जिला घने धुंध में लिपटा नजर आया। आसमान में धुंध की मोटी परत छाने से हाईवे और प्रमुख सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सावधानी के साथ सफर करना पड़ा। मंगलवार दिन में करीब 35 डिग्री का तापमान बना रहा। सुबह टहलने निकले लोगों और काम पर जाने वालों ने जब यह नजारा देखा, तो वह आश्चर्यचकित रह गए। कई लोगों ने इसे सर्दियों जैसा मौसम बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच ऐसा दृश्य वैसे कम ही देखने को मिलता है। कुछ देर तक शहर का माहौल बिल्कुल ठंड के दिनों जैसा प्रतीत हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि धुंध के कारण दूर की चीजें साफ दिखाई नहीं दे रही थीं, जिससे वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.