शिमला, मई 22 -- भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। वेस्टर्न डिस्टरबेन्स के एक्टिव होने की वजह से सुबह शिमला, मनाली, चंबा, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा समेत कई इलाकों में बादल बरसे, हल्की बारिश हुई और तेज अंधड़ चला। हालांकि दोपहर तक अधिकांश जगह मौसम साफ हो गया, लेकिन सुबह हुई बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने और 26 मई से फिर लू चलने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी शिमला में सुबह हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम ठंडा हो गया। वहीं मनाली और आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। चंबा, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में भी तेज हवाओं और हल्की बारिश का असर देखने को मिला। बीते 24 घंटों के द...