भीषण गर्मी के बीच अचानक बदला उत्तराखंड का मौसम, IMD ने दिया बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट; जानें अगले तीन दिन का हाल
देहरादून, मई 22 -- उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। इस दौरान भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को प्रदेश के कई पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान आने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने खासकर पहाड़ी इलाकों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है, जिसमें उसने बताया है कि इन इलाकों में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इस बारे में जानकारी देते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या आंधी-तूफान आने की संभावना है। बाकी पहाड़ी जिलों के कुछ अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की उम्मीद है। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.