गया, अप्रैल 3 -- अप्रैल से पहले दिन से मौसम का मिजाज तल्ख हो गया। दो दिनों से भीषण गर्मी सता रही है। शुक्रवार की सुबह से ही निकली धूप में तपिश अधिक रही। अपराह्नन बाद मौसम का मिजाज बदला। बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। चार बजे के बाद बूंदाबांदी भी शुरू हो गयी। शहर से लेकर कई प्रखंडों में तेज हवा के साथ वर्षा हुई। शहर में शाम पांच बजे से कुछ देर तक हल्की बारिश हुई। तेज हवा, बादल व बारिश से भीषण गर्मी से परेशान शहरी जनजीवन को राहत मिली। लेकिन, एक पखवारे के अंदर तीसरी बार बारिश ने किसानों की फजीहत बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचागुरुवार से गर्मी अधिक सताने लगी है। तल्खी का आलम यह रहा कि शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। दिन के साथ रात में भी गर्मी बढ़ गयी है। न्यूनतम पारा भी सा...