भीषण गर्मी के बाद आंधी से बदला मौसम
मथुरा, जून 19 -- दिनभर की भीषण गर्मी के बाद गुरुवार की रात आंधी और कुछ स्थानों पर हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। आंधी की वजह से महानगर समेत जनपद के ग्रामीण अंचल में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। गुरुवार को सुबह से भीषण गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल था। तापमान की अधिकता की वजह से लोग परेशान नजर आए। गर्म हवाओं ने भी लोगों के सामने मुश्किल खडी की। शाम बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। सायं छह बजे से आसमान में हल्के बादल छाने लगे। कुछ देर बाद ही आंधी के साथ आसामान में बिजली चमकने लगी, जिसके चलते बारिश की संभावना बढ़ गयी। सौंख संवादादता के अनुसार सौंख क्षेत्र में दोपहर बाद चली तेज आंधी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। धूल भरी आंधी की वजह से दुपहिया वाहन चालकों को मुश्किल को सामना करना पड़ा। कई जगह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.