बागपत, मई 23 -- बागपत। जिले में सूरज की तेज तपिश और हीट वेव इंसान ही नहीं पशु-पक्षियों का बुराहल कर रही है। शनिवार को जिले अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। इन दिनों समूचा जिला लू की चपेट में है। दिन के साथ अब रातें भी गर्म हवाओं से तप रही हैं। देर रात तक चल रही गर्म हवा और उमस के कारण लोगों की नींद उड़ गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हीट वेव और तेज होने की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि जून के शुरुआती सप्ताह में हल्की राहत मिलने की संभावना बन रही है, लेकिन फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। शनिवार को भी लू का प्रकोप रहा। भीषण गर्मी का असर...