एटा, अप्रैल 22 -- सूरज के तल्ख तेवर और आसमान से बरसती आग ने जनमानस की सेहत बिगाड़ दी है। भीषण गर्मी और लू के कारण एटा मेडिकल कॉलेज से लेकर निजी अस्पतालों और सीएससी तक मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को हालात यह रहे कि मेडिकल कॉलेज और जिले के सभी 75 पंजीकृत निजी अस्पतालों में बुखार, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और एलर्जी के मरीजों की संख्या काफी अधिक बनी रही। बुधवार को मिले आंकड़ों के अनुसार एटा मेडिकल कॉलेज में हर दिन ढाई से तीन हजार मरीज इलाज कराने लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञों के कक्ष के बाहर मरीजों एवं तीमारदारों की लंबी लाइनें लगी रहीं। यह भी पढ़ें- अप्रैल में दिख रही नौतपा जैसी गर्मी, आगे और बढ़ेगा तापमान मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार तेज गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.