गोंडा, मई 23 -- गोण्डा। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की छुट्टी 14 जून तक घोषित कर दी गई है।डीपीओ संजय कुमार ने बताया कि डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को तेज गर्मी और लू से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बताया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति फिलहाल स्थगित रहेगी और केंद्र अब 15 जून से दोबारा संचालित किए जाएंगे। हालांकि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियमित रूप से केंद्र पर पहुंचकर विभागीय कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।डीपीओ ने कहा कि कार्यकत्रियां पोषण संबंधी गतिविधियां, अभिलेखों का रखरखाव और अन्य विभागीय कार्य पूर्व की तरह करती रहेंगी।जिला यह भी पढ़ें- औरैया में हिन्दुस्तान का असर : भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी केंद्रों को मिली रा...