भीषण गर्मी के चलते हाईवे पर बड़ा हादसा होने से टला
हापुड़, मई 26 -- कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह शिवा ढाबा के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी धुएं और लपटों से घिर गई। घटना के बाद हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार एक परिवार हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रहा था। रास्ते में चालक ने शिवा ढाबा के सामने गाड़ी रोक दी और दुकान से सामान खरीदने चला गया। इसी दौरान अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को आवाज लगाई, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, जबकि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.