अमरोहा, जून 28 -- जिलेभर में मौसम के तल्ख तेवर ने लोगों को परेशान कर रखा है। रविवार की सुबह से ही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। भीषण गर्मी के दृष्टिगत लोग आवश्यक काम से ही घरों से बाहर निकल रहें है। तेज धूप और गर्मी के दृष्टिगत शिक्षा विभाग ने बेसिक स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए सभी परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह 7. 30 से दोपहर 12.30 तक कर दिया है। जबकि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक दोपहर एक बजे तक स्कूल में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य पूरे करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...