अंबेडकर नगर, अप्रैल 21 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेड़करनगर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालयों के संचालन समय बदल दिया है।इन कक्षाओं का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। यह आदेश सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। जिलाधिकारी द्वारा कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। कक्षा 9 से 12 तक के समय परिवर्तन की मांग शिक्षक संघ के नेताओं और अभिभावकों द्वारा लगातार की जा रही थी। यह भी पढ़ें- गर्मी के कारण कई स्कूलों का समय बदला दोपहर 1:30 बजे छुट्टी होने के कारण छात्र-छात्राओं को तेज धूप में घर लौटना पड़ रहा था, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को जि...