भीषण गर्मी के चलते एलटी लाइन में लगी आग, हड़कंप
फिरोजाबाद, मई 21 -- लगातार गर्मी के उग्र रूप से चलते विद्युत उपकरण भी जवाब देने लगे हैं। सबसे अधिक संकट ट्रांसफार्मर एवं हाईटेंशन लाइनों पर छाया हुआ है। गुरुवार को गर्मी के चलते जिला अस्पताल स्थित फीडर पर एलटी लाइन में आग लग गई। लाइन में आग लगते देख लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। आग बुझाने के बाद लाइन को बदलने का कार्य शुरू हुआ। लगभग तीन घंटे तक जिला अस्पताल में विद्युत आपूर्ति बंद रही जिसके कारण मरीज एवं तीमारदार गर्मी से काफी परेशान दिखाई दिए। दोपहर में जिस समय अस्पताल में काफी गहमागहमी का माहौल था उसी दौरान गर्मी के चलते जिला अस्पताल स्थित विद्युत फीडर में एलटी लाइन में आग की लपटें उठने लगीं। यह भी पढ़ें- बिजली संकट : भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की मार, 24 घंटे में 40 से अधिक कट इसकी सूचना तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.