मेरठ, मई 25 -- जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और गर्म हवाओं को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। डीएम डॉ. वीके सिंह के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी कर बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, संस्कृत शिक्षा बोर्ड, मदरसा बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई से संबद्ध सभी विद्यालयों में प्री-नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए 25 मई एवं 26 मई को अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश में कहा कि अत्यधिक गर्मी का छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। सभी विद्यालयों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के चलते आज और कल कक्षा 10 तक के स्कूल बंद यह भी पढ़ें- गर्मी को लेकर 31 तक स्कूलों में हाेगा 11:30 बजे के बाद पठन-पा...