बहराइच, जुलाई 4 -- बहराइच, संवाददाता। भीषण गर्मी अब बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दैनिक कामकाजी लोगों पर भारी पड़ने लगी है। ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो रहा है। कमजोरी थकान और बुखार से लोग टूट रहे। सांस रोगियों का बुरा हाल है। मेडिकल कॉलेज ओपीडी में आ रहे 70 फीसदी मरीज गर्मी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित है। ओपीडी दो गुना बढ़ा तो इनडोर में भी बेड खाली नहीं। हालात बिगड़ रहे। संचारी रोग नियंत्रण माह कागजों पर चल रहा। भीषण गर्मी के साथ ही बीमारियों ने भी हमला तेज कर दिया है। मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक हो गई है। 40 डिग्री पार तापमान और उमस के कारण डायरिया, बुखार, सांस व शुगर से जुड़ी शिकायतें लेकर आने वाले ...