मेरठ, मई 23 -- जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने बड़ा फैसला लिया है। नौचंदी मेले के पटेल मंडप में दिन के समय आयोजित होने वाले स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इससे पूर्व शुक्रवार को दिन में सिटीजन वॉइस के सदस्यों ने अध्यक्ष प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में सीडीओ से मिलकर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटेल मंडप में स्कूली छात्रों की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित करने का अनुरोध किया गया था। इस अनुरोध के बाद सीडीओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्यक्रमों को स्थगित करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के कारण नौचंदी मेले में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित सीडीओ के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने...