भीषण गर्मी के कारण चार जुलाई तक स्कूलों में छुट्टी
बक्सर, जून 28 -- पेज-तीन के लिए ---- बक्सर, हमारे संवाददाता। अत्यधिक उमस भरी गर्मी, विशेष रुप से दोपहर के समय अधिक तापमान की स्थिति बनी हुई है जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए डीएम साहिला ने जिले के सभी निजी-सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग संस्थानों सहित) में कक्षा आठ तक शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश आगामी चार जुलाई तक प्रभावी रहेगा। डीएम ने जारी पत्र में कहा है कि मौसम विभाग की सूचना के अनुसार अगले 48 घंटे के बाद मौसम में परिवर्तन होने व सुबह के समय गर्मी कम होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Sasaram News 30 जून तक कक्षा आठ तक की पढ़ाई स्थगित बता दें कि पिछले कुछ समय से लगातार गर्मी के कारण पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.