मोतिहारी, जून 8 -- चिरैया, निसं। जून का महीना शुरू होते ही आसमान से बरस रहा है आग। तावे की तरह जल रही है धरती। जिसमें झुलस रहा है जन जीवन। आहर, पइन, नाला और तालाब सुख गया है। जिसके कारण मवेशियों को भारी परेशानी हो रही है। सरेह में चरने वाले मवेशी पानी के बिना बीमार हो रहे हैं। वही इस भीषण गर्मी में निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है। फिर भी निजी स्कूल वाले मानने को तैयार नहीं है। डीएम के सख्त निर्देश के बाद भी 11 बजे के बदले डेढ़ बजे छुट्टी हो रही है। जिसके कारण अभिभावक खासे नाराज है। यह भी पढ़ें- उमस और बिजली संकट से बेहाल लोग, निर्बाध आपूर्ति की मांग इधर नल जल योजना भी कई पंचायतों में फेल है। जिससे लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे है। आम लोगों के हैंड पंप का जल स्तर भी नीचे चला गया है। वही बिजली की आंख मिचौली से भी ज...