भीषण गर्मी की मार: बाजारों में पसरा सन्नाटा, व्यापारी परेशान
बुलंदशहर, जून 10 -- खुर्जा। लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब बाजारों की रौनक पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से लोगों का घरों से निकलना कम हो गया है। भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार की दोपहर के समय प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखाई दी। जहां पहले दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती थी, वहीं अब कई व्यापारी ग्राहकों के इंतजार में खाली बैठे नजर आ रहे हैं। गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के कारण लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार बढ़ती गर्मी का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। ग्राहकों की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.