फतेहपुर, मई 27 -- भीषण गर्मी में सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में पहुंच रहे सैकड़ों फरियादियों का गला सूख रहा है, लेकिन सिस्टम के इंतजाम अस्थायी हैं। नई तहसील और जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में पानी के मुकम्मल इंतजाम न होने से मरीज और तीमारदार प्यास से तड़प रहे हैं। वहीं, कलेक्ट्रेट और सेवायोजन दफ्तर में व्यवस्था कुछ बेहतर मिली, लेकिन रजिस्ट्रार कार्यालय में भीड़ के आगे इकलौता वाटर कूलर सादा पानी दे रहा है। कई जगह डिब्बा बंद पानी खत्म होने पर लोग जेब ढीली कर बोतल खरीदने को मजबूर हैं। यह नजारा आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल के दौरान देखने को मिला। सीन-एक यह भी पढ़ें- सीएचसी पर पानी के इंतजाम नाकाफी,गर्मी में परेशान लोगकलेक्ट्रेट में वाटर कूलर का इंतजाम कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिदिन करीब तीन हजार से अधिक लोगो का आवागमन होता है। जिनक...