भीषण गर्मी की मार, तपता रहा शहर से लेकर गांव
देवरिया, मई 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। शुक्रवार को पूरे दिन भीषण गर्मी की मार से शहर से लेकर गांव तक तपता रहा। उमस भरी गर्मी से लोग व्याकुल रहे और इससे उनका काम काज प्रभावित होने लगा है। लो वोल्टेज से गर्मी से एसी, कूलर भी गर्मी से बहुत राहत नहीं दे रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी में बिजली कटौती दाद में खाज का काम कर रही है। देर तक बिजली कटने से इनर्वटर भी जवाब दे रहे हैं। सूरज की तपिश बढ़ने से शुक्रवा को पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि गर्मी 45 डिग्री का एहसास करा रहा था। दिनो दिन गर्मी बढ़ती जा रह है, माना जा रहा है कि आगामी दिनों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ेगा। कुछ दिनों से तापमान के साथ गर्मी बढ़ने से आदमी से लेकर पशु, पक्षी तक बेहाल हो गये हैं। भीषण गर्मी से दोपहर में ही मुहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.