भीषण गर्मी की चपेट में मथुरा, अलर्ट जारी
मथुरा, मई 26 -- गर्मी का ताप कम होने के आसार कम हैं। जनपद मथुरा भी नौतपा की चपेट में है। गर्म हवाओं ने लोगों की दिनचर्या को बिगाड़ दिया है। दिन के साथ अब रात भी गर्म हो गईं हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हीटवेव, उष्ण लहर, लू चलने की संभावना व्यक्त की है। जनपद मथुरा को ओरेंज जोन में चिन्हित किया गया है। इसके अंतर्गत हीटवेव / उष्ण लहर / लू चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में गर्मी की तपिश और बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने लोगों स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतने एवं गर्मी से बचने की अपील की है। इधर गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी गर्मी से होने वाली बीमारी से निपटने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.