बस्ती, मई 24 -- बस्ती, निज संवाददाता जिले में शनिवार को तेज धूप, उमस और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज होने से गर्मी का असर और अधिक बढ़ गया। सुबह से ही आसमान से आग बरसती रही और दोपहर होते-होते सड़कें व बाजार सूने नजर आने लगे। यह भी पढ़ें- पारा @42, गर्म हवा से झुलस रहा शरीरगर्मी का असर भीषण गर्मी के चलते लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। मई माह में ही जून जैसी झुलसाने वाली गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय चल रही गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। यह भी पढ़ें- दो-तीन दिन ...