बलिया, मई 25 -- बलिया, संवाददाता। जिले में मौसम की तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है। नौतपा ने पहले ही दिन अपनी भीषण तपिश से आमजन के साथ बेजुबानों को बेहाल कर दिया। सोमवार को सुबह से ही तेज गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई और चिलचिलाती धूप लोगों के शरीर को झुलसाने लगी। आलम यह रहा कि दिन चढ़ने के साथ ही तपिश भी बढ़ती गई। लिहाजा दोपहर में सड़क, बाजार सब सून पड़ गए। दिन और रात दोनों में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग फिलहाल कहर बरपाती गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना व्यक्त कर रहा है। आज अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया।भीषण यह भी पढ़ें- नौतापा के पहले दिन तपी धरती, 42 डिग्री रहा तापमान गर्मी के कारण हमेशा ग्राहकों से गुलजार रहने वाला शहर का चौक बाजार, मालगोदाम रोड, टीडी कॉलेज चौराहा दोपहर में एकदम सूना पड़ गया। अक्सर...