लखीसराय, जून 5 -- ​लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। लखीसराय जिले में इन दिनों भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का जबरदस्त प्रकोप देखने को मिल रहा है। सुबह के 9 बजते ही आसमान से आग की लपटें बरसने लग रही हैं जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बढ़ते तापमान और लगातार चल रही पछुआ हवा के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थिति यह हो गई है कि जो लोग जरूरी काम से घरों से बाहर निकल रहे हैं वे भीषण गर्मी से बचने के लिए अपने हाथों में पारंपरिक हाथ का पंखा लेकर चलने को मजबूर हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ------​मजदूर और राहगीर सबसे ज्यादा परेशान:​इस तपती गर्मी की सबसे बड़ी मार दैनिक मजदूरों, ठेला चालकों, रिक्शा चालकों और राहगीरों पर पड़ रही है। पेट की आग बुझाने के लिए इन मजद...