जौनपुर, मई 21 -- जौनपुर, संवाददाता भीषण गर्मी, हीव वेब के चलते न दिन में चैन है और न तो रात में राहत मिल पा रही है। रात में हवा रूक जा रही है। इसमें बिजली की अनियमित कटौती कोढ़ में खाज बनी है। हवा की दिशा पूर्वी उत्तरी होने के कारण वातावरण में आर्द्रता बढ़ गई है। इससे तापमान तो नहीं बढ़ रहा लेकिन उसका अहसास अधिक हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन वास्तिवक अनुभूति 46 डिग्री सेल्सियस की हो रही थी। दिन के साथ रात भी काफी गर्म हो रही है। इससे लोगों को रात-दिन चैन नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- तापमान @ 45 डिग्री, आसमान से बरसी आग, प्रचंड लू से जनजीवन बेहाल गर्मी का प्रभाव दिन में धूप की तल्खी का आलम यह था कि नौ बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया था। 11 बजते बजते बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा। अधिकतम तापमान 43 औ...