भीषण गर्मी का कहर; 12वीं तक के स्कूल 25 मई तक बंद, इस जिले के डीएम का आदेश
नई दिल्ली, मई 19 -- यूपी में भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर भट्टी की तरह तप रहे हैं। अगले कुछ दिन और भयंकर तापलहरी की आशंका जताई गई है। सरकार ने भी लोगों से जरूरी होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलने की अपील की है। इस बीच बच्चों को इस कहर से बचाने के लिए वाराणसी में 12वीं तक के स्कूलों को 25 मई तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने सोमवार की रात स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया। बीएसए ने बताया कि मंगलवार से जनपद के सभी परिषदीय विद्यालय, माध्यमिक शिक्षा के सभी विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड और अन्य सभी बोर्ड के स्कूलों में 25 मई तक शिक्षण कार्य पूर्णतया बंद रखा जाएगा। आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.