रामपुर, अप्रैल 25 -- गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। रोज पारा नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शुक्रवार को रामपुर का पारा 43 डिग्री को पार कर गया। यही कारण रहा कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से निकलने में कतराते रहे। शुक्रवार की सुबह से ही पारा चढ़ा हुआ रहा। दिन निकलते ही गर्मी से लोग बिलबिला उठे। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया पारा भी अपने पूरे शबाब पर आ गया। जो लोग सुबह घरों से नहीं निकल पाए, वे घर में ही दुबके रहे। बहुत जरूरी काम होने पर ही वे घरों से बाहर निकले। दोपहर को जब पारा 43 डिग्री पर पहुंचा, तो रोड पर सन्नाटा सा पसर गया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 43 डिग्री के पार जिन रोडों और बाजारों में अक्सर खूब भीड़भाड़ होती देखी जाती है, वे सुनसान दिखाई दे रही थीं। बच्चों से लेकर वृद्धों तक को परेशानी का सामना करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.