भीषण गर्मी का कहर: सूरज बरसा रहा आग, जनजीवन बेहाल
बहराइच, जून 24 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर और तल्ख होते गए, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। दोपहर के समय बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही में भारी कमी देखी गई। बुधवार का दिन अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर में पारा 44 डिग्री पार होते ही लोग गर्मी से बेहाल होने लगे। तेज धूप के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। जो लोग बाहर निकल रहे हैं, वे सिर और चेहरे को पूरी तरह कवर करके निकले। दफ्तरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी गर्मी का असर साफ नजर आया। दफ्तरों में कर्मचारी पसीने से तरबतर होकर काम करने को मजबूर हुए। पंखे तेज गर्मी के आगे बेअसर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.