संभल, अप्रैल 26 -- मौसम की मार अब साफ तौर पर स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई देने लगी है। जिला अस्पताल समेत प्राइवेट अस्पतालों में बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, खासकर बच्चों में डायरिया के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अस्पताल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में जुटी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी और लू के कारण यह स्थिति बनी है, इसलिए लोगों को साफ पानी पीने, बाहर के खाने से बचने और बच्चों का खास ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.