भीषण गर्मी का असर, स्कूलों का बदला समय
कुशीनगर, अप्रैल 25 -- कुशीनगर। भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन को लेकर समय में बदलाव किया है। अब जिले के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।डीएम ने जारी आदेश में बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। नई समय-सारिणी के अनुसार छात्र-छात्राएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे, जबकि शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में रहकर शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य संपादित करेंगे। इसके अलावा प्रार्थना सभा, योगाभ्यास का समय सुबह 7:30 बजे से 7:40 बजे तक तथा मध्यावकाश सुबह 10 बजे से 10:15 बजे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.