बोकारो, मई 23 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो जिले में लगातार बढ़ते तापमान और उमसभरी गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सदर अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों लूज मोशन, वॉमिटिंग, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल में प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से ही सदर अस्पताल की ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लग रही है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक मरीज पेट संबंधी समस्याओं और शरीर में पानी की कमी से परेशान हैं। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल के लगे वाटर कूलर से निकल रहा गर्म पानी शुक्रवार को अस्पताल में पड़ताल के दौरान ओपीडी के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। एक मरीज ने बताया कि...