भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान से झुलस रहे लोग
चंदौली, जून 22 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज धूप, बढ़ते तापमान और हवा में नमी के कारण लोगों को दिन-रात राहत नहीं मिल रही है। सुबह से ही सूरज की तीखी किरणें धरती को तपाने लगती हैं। जबकि दोपहर होते-होते सड़कें आग उगलने लगती हैं। ऐसे में लोगों को आवश्यक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकलते ही तपती धूप का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया। इससे लोग परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहने वाली महिलाओं का उमस भरी गर्मी के कारण घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। घरों में कूलर और पंखे भी उमस के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं। रविवार को दोपहर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.