उरई, अप्रैल 19 -- उरई। संवाददाता भीषण गर्मी में अब लोगों का स्वास्थ्य गड़बड़ा रहा है। हीट वेव की चपेट में आकर उल्टी दस्त डायरिया के मरीजों की जिला अस्पताल में कतार लग रही है। जबकि अस्पताल के वार्ड भी डायरिया मरीजों से फुल हैं। वहीं इमरजेंसी में भी रोजाना चार दर्जन मरीज लूज मोशन के गंभीर हालत में आ रहे हैं। इनमें कुछ को इलाज देकर तो कुछ गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।कई दिनों से बढ़ रही भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। गर्मी का आलम यह है कि 10 बजे के बाद से ही सूरज से बरस रही आग लोगों को बुरी तरह झुलसा रही है। यह भी पढ़ें- मुंगेर: भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त दोपहर में तो हालात यह हो जाते हैं कि गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। वही अब भीषण गर्मी के कारण लोगों का स्वास्थ्य भी गड़बड़ा र...