भीषण गर्मी और हिटवेव का प्रकोप जारी तापमान बढ़ रहा
हरिद्वार, जून 10 -- धर्मनगरी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। चिलचिलाती धूप और उमस से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिन में तपती धूप और गर्मी लोगों के पसीने निकाल रही है। बुधवार को बढ़ती गर्मी के बीच न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। हवा में भी असमान्य रूप से गर्मी बढ़ गई है। दोपहर के समय लू चलने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। बुधवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार की तुलना में बुधवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद रात के समय भी लोगों को गर्मी से जूझना पड़ी। दिन में भी लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर के समय धूप की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.