भीषण गर्मी और शोले बरसाती धूप से जनजीवन बेहाल
गोपालगंज, जून 5 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में भीषण गर्मी लगातार जारी है। शुक्रवार को तपिश गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आर्द्रता 48 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को 49 डिग्री जैसी गर्मी का एहसास हुआ। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह के समय 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवा चली, लेकिन इससे भी गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर 12 बजे के बाद शहर की प्रमुख सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवाजाही काफी कम रही। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी सिर और चेहरे को कपड़ों से ढंककर चलते दिखे। बाजारों में दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। वहीं, राहगीर और ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले लोग पेड़ों की छांव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.