शामली, मई 22 -- बागपत। भीषण गर्मी के बीच विद्युत कटौती से जूझ रहे बड़ौत शहरवासियों का धैर्य जवाब दे गया। आपूर्ति बहाल न होने पर लोगों ने मुख्य शिकायत का घेराव करते हुए कोताना रोड ब्लॉक कर दिया। भड़के लोगों का गुस्सा देख अधिकारी मौके से चंपत हो गए। मामला तब बिगड़ गया जब अधिकारियों ने फोन तक उठाने बन्द कर दिए तो मौके पर मौजूद पालिका के नामित सभासद ने आत्मदाह तक की चेतावनी दे डाली। शुक्रवार तड़के तक लोग हंगामा करते रहे, लेकिन कोई अधिकारी उनके बीच नहीं पहुँचा。 यह भी पढ़ें- बिजली कटौती को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, हंगामा कर लगाया जामबिजली संकट और लोगों का गुस्सा दरअसल, इस भीषण गर्मी में पॉवर कॉरपोरेशन लाख दावों के बावजूद बिजली संकट से नहीं बचा पा रहा हैं। गुरूवार को पूरा दिन बिजली की आंख मिचौली के बाद जब लोगों के सोने का समय हुआ तो फाल्टों की झड़ी...