गढ़वा, मई 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पिछले एक सप्ताह से पूरा जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार के बनिस्पत मंगलवार को तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस था। उसके बाद भी लोगों को लू और गर्मी से राहत नहीं मिली। आमतौर पर गुलजार रहने वाली अधिसंख्य सड़कों पर भीषण गर्मी और लू के कारण लोगों की आवाजाही कम रही। गर्मी और लू के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। भीषण गर्मी ने जहां लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है वहीं दूसरी ओर बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान रह रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, 45 डिग्री पारा शहर में 22 घंटे की जगह 17 से 18 घंटे बिजली मिल रही है। ग्रामीण इलाको...