जामताड़ा, मई 22 -- नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की धूप और गर्म हवाओं का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी और आग उगलती धूप से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यह भी पढ़ें- महेशपुर में पारा 42 डिग्री पार, हलक सूखेगर्मी का प्रभाव स्थिति यह है कि सुबह 11 बजे के बाद से शाम करीब 4 बजे तक हाट-बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के समय बाजारों में आवाजाही काफी कम देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस वर्ष गर्मी ने शुरुआती दौर में ही कई वर्षों का र...