सोनभद्र, मई 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। आसमान से बरस रही आग और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले दो दिनों से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह से ही तेज धूप का असर दिखाई देने लगा और दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि आद्रता 18 प्रतिशत रही। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 26.9 डिग्री और आद्रता 12 प्रतिशत दर्ज की गई थी। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान लगातार बढ़ते तापमान और कम आद्रता के कारण वातावरण में गर्मी का असर और अधिक महसूस किया गया। भीषण गर्मी और लू के चलते...